उत्तराखण्डक्राइमजजमेंटदेहरादून

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी कोर्ट में दोषी करार, मिली 20 साल कारावास की सजा

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। विशेष सत्र न्यायाधीश अजय चौधरी की अदालत ने नाबालिग के साथ रेप करने वाले अभियुक्त को दोषी माना है। इस मामले में उसे आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत 20-20 वर्ष के कारावास की सजा व 2-2 लाख का अर्थदंड लगाया है। मामला कोटद्वार तहसील क्षेत्र का है। सभी सजाए एक साथ चलेंगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में मां नंदा सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा, भक्तों और सैलानियों ने किया दर्शन

विशेष लोक अभियोजक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अक्टूबर 2021 को पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी कि 3 अभियुक्तों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। बताया कि घटना 2021 की है। मामले में राजस्व पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया। बाद में मामला रेगुलर पुलिस को स्थांतरित हुआ। विवेचना पूर्ण होने पर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए गए।

यह भी पढ़ें -  मौसम अलर्ट- आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे मेघ, इन जिलों के लिए अलर्ट

बताया कि जुर्माना न अदा करने पर अभियुक्त को 2-2 साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियुक्त द्वारा जुर्माना की राशि जमा करने पर वह राशि प्रतिकर के रूप में पीड़िता को अदा की जाएगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 9 गवाह पेश किए गए।

यह भी पढ़ें -  ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर के खिलाफ आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24