Uncategorized

निर्दयी मां ने की अपनी 21 दिन की बच्ची की गला घोंट कर हत्या। सास ससुर ने कराई रिपोर्ट।

खबर शेयर करें 👉


बागेश्वर में खौफनाक वारदात हुई है। सास-ससुर ने अपनी ही बहू के खिलाफ नवजात पोती की हत्या करने का मुकदमा कराया है। पुलिस के अनुसार, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई ।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में एक मां ने अपनी ही 21 दिन की मासूम नवजात बेटी की गला मरोड़कर निर्मम हत्या कर दी। सास-ससुर की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ महिला ने भी सास-ससुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया गया है कि महिला की लव मैरिज हुई थी और उसका पति विदेश में प्राइवेट नौकरी करता है।
पुलिस को शुरुआती जांच में इस जघन्य अपराध की वजह सास-ससुर से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। यह भी खबर है कि महिला की तरफ से भी सास-ससुर के खिलाफ क्रॉस एफआईआर कराने की तैयारी चल रही है।
शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्ची की मौत स्वाभाविक नहीं लग रही थी बल्कि उसका गला दबाया गया था।मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण गर्दन पर चोट बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का एंगल मानकर जांच शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24