उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंडः हिल स्टेशनों में गिरा तापमान, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल के लिए राज्य के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह बारिश और बर्फबारी कुमाऊं मंडल के 2 और गढ़वाल मंडल के 3 जिलों में होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी यही स्थिति रहेगी। इन पांच जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी ने नशा तस्करी और अपराधों पर कड़ा रुख अपनाया

राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों का तापमान भी गिर गया है। मसूरी का अधिकतम तापमान 11°C और न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम 6°C है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14°C और न्यूनतम तापमान 4°C है। रानीखेत में अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 4°C है। कौसानी का अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम 4°C है। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 14°C और न्यूनतम 3°C है। चोपता का अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 11°C है। गैरसैंण का अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 6°C है।

यह भी पढ़ें -  प्रसव के दौरान महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, नवजात की हालत गंभीर

चारधाम के तापमान में भी गिरावट आई है। गंगोत्री का अधिकतम तापमान 5°C और न्यूनतम तापमान -5°C है। यमुनोत्री का अधिकतम तापमान 2°C और न्यूनतम तापमान -5°C है। केदारनाथ का अधिकतम तापमान 2°C और न्यूनतम तापमान -8°C है। बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 2°C और न्यूनतम तापमान -7°C है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पुलिस-बदमाशों की जबरदस्त मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group