उत्तराखण्डदेहरादूनप्रमोशन

उत्तराखंडः प्रतिसार निरीक्षक को मिली बड़ी पदोन्नति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने प्रतिसार निरीक्षक को पदोन्नति का तोहफा दिया है। रुद्रप्रयाग जिले में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आर.आई.) विकास पुण्डीर को पुलिस उपाधीक्षक (सी.ओ.) के पद पर पदोन्नति दी है।

“पिपिंग सेरेमनी” के दौरान एसपी रुद्रप्रयाग ने विकास पुण्डीर के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें इस नई जिम्मेदारी से नवाजा। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे और पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उन्हें पदोन्नति पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -   शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से नवाजे जाएंगे 16 शिक्षक

यह पदोन्नति पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि पुलिस उपाधीक्षक और उससे उच्चतर पद राजपत्रित अधिकारी (गैजेटेड ऑफिसर) की श्रेणी में आते हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार ने विकास पुण्डीर को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के निरीक्षण में बेस अस्पताल में मिले कॉकरोच, आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group