उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

उत्तराखंडः भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बिंदुखत्ता मंडल में नई टीम घोषित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती देने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार विस्तार अभियान में जुटी हुई है। जिसमें निष्ठावान और पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी जा रही है।

 इसी क्रम में भाजपा ने बिंदुखत्ता मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: मतदाता सूची जारी, ऑनलाइन देखें अपना नाम

नई कार्यकारिणी में इन्हें सौंपे गए दायित्व:

उपाध्यक्ष: कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, राकेश जोशी, आनंद रावल

महामंत्री: महेश चंद्र फुलारा, पूरन बोरा

मंडल मंत्री: हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी, ललिता बहुगुणा

कोषाध्यक्ष: हरेंद्र रौतेला

कार्यालय मंत्री: हरेंद्र बिष्ट

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में हादसाः झील पर पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत

मीडिया संयोजक: मनोज भंडारी

आईटी संयोजक: प्रकाश जोशी

सोशल मीडिया संयोजक: विपिन गिरी गोस्वामी

घोषित कार्यकारिणी को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह टीम आने वाले दिनों में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

यह भी पढ़ें -  ओबीसी आरक्षण फार्मूला तय, उप समिति जल्द मुख्यमंत्री को सौंपेगी सिफारिश 
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group