उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी- दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीः दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में फरार आरोपी की पुलिस पिछले 23 दिनों से बोरा की तलाश में थी और उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में डेरा डाले हुए थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- पुलिस पर महिलाओं के कपड़े फाड़ने का आरोप, आक्रोश

 पुलिस को संदेह था कि बोरा को छिपने में एक बाहरी ठेकेदार मदद कर रहा था। इसी मामले में परिवहन विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के समय मुकेश बोरा दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी यहां चढ़ा पुलिस के हत्थे
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group