उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

दिन में धूप, रात में हल्की ठंड — अक्टूबर के अंत तक ऐसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। दिनभर खिली तेज धूप के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर कुछ कम रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी लोगों को महसूस होगी। इसी वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति का संदेश – शिक्षा के साथ नैतिकता और समाज सेवा भी जरूरी

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः पराली से भरी यूटिलिटी में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

अन्य जिलों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला। दिनभर खिली धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास ही बना रहा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group