इवेंटउत्तराखण्डहल्द्वानी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की भवाली इकाई का हुआ पुनर्गठन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/भवाली। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने भवाली इकाई का विधिवत पुनर्गठन किया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पुनर्गठित इकाई में नरेश पांडे को अध्यक्ष और कंचन सुयाल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रोहित अधिकारी को उपाध्यक्ष, लोकेश जोशी को कोषाध्यक्ष, राकेश रावत और संतोष तिवारी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  प्रकृति प्रेमी अनूप साह ने बताई राजभवन में पर्यावरण जागरूकता की अहमियत

एडवोकेट कमलेश सिंह बिष्ट को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है, जबकि चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी भी कंचन सुयाल को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  वीरता, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगी नैनीताल की तिरंगा यात्रा

नवगठित कार्यकारिणी का व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों और व्यापारियों ने स्वागत किया और इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group