उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी- मां और पड़ोसी के बीच थे अवैध संबंध, बेटे को पता चला को कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुए किशोर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड को पड़ोसी ने रंजिश के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 12 सितम्बर को थाना मुखानी को सूचना मिली कि स्टील फैक्ट्री के जंगल में एक अज्ञात बच्चे का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज जोशी और प्रभारी चौकी आर.टी.ओ. बलवंत सिंह कम्बोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने झाड़ियों में एक 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त बाद में रामाशंकर कश्यप ने अपने बच्चे के रूप में की।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार के प्रयासों से हल्द्वानी में कैंसर अस्पताल विस्तारीकरण की राह हुई आसान

प्रारंभिक जांच और तहरीर: 13 सितम्बर को वादी रामाशंकर कश्यप ने थाना मुखानी में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी सत्यवीर, जो पूर्व में उनके साथ रंजिश रखता था, ने उनके बेटे की हत्या कर दी। रामाशंकर ने बताया कि सत्यवीर ने उनके बेटे को 12 सितम्बर को सुबह 7:30 बजे स्टील फैक्ट्री के जंगल में ले जाकर हत्या की। उनके साले सूरज ने सत्यवीर और उनके बेटे को जंगल में जाते हुए देखा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना के शीघ्र खुलासे और गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की और पाया कि मृतक एक अन्य 8 वर्षीय बच्चे के साथ था, जिसने बताया कि सत्यवीर ने उसे मृतक को बुलाने के लिए भेजा था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में क्लोरीन गैस रिसाव, 6 लोगों की ‌बिगड़ गई हालत

गिरफ्तारी और खुलासा: सत्यवीर को आज सुबह गणपति मार्बल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मृतक की माँ के साथ उसके नाजायज संबंध थे, जिससे उसने रंजिश रखी और डर था कि मृतक यह बात किसी को न बता दे। इस वजह से उसने अपने बच्चे के माध्यम से मृतक को जंगल में बुलाया, वहां उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:- सत्यवीर पुत्र स्व0 ओम प्रकाश कश्यप, निवासी दिमना पऊचा, तहसील मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष। पुलिस टीम: 1. उ.नि. पंकज जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)2. उ.नि. बलवंत सिंह कम्बोज (प्रभारी चौकी आरटीओ)3. अपर उ.नि. प्रकाश आर्या4. कानि. सुनील आगरी5. कानि. रविन्द्र खाती6. कानि. बलवंत सिंह7. कानि. जगदीश राठौर

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ: MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Join WhatsApp Group