उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

गुलदार ने पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति पर बोला हमला, गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गढ़वाल के देवप्रयाग में रविवार की प्रातः एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। शेर सिंह ग्राम कुलसारी अपनी पत्नी के साथ गांव से देवप्रयाग आ रहे थे। तभी अचानक बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मार दिया। 

यह भी पढ़ें -  मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का धंधा, SOTF ने किया भंडाफोड़

उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। शेर सिंह का पैर गुलदार ने अपने पंजों व दांत से जख्मी कर दिया। जिनको उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया। इनकी स्तिथि सामान्य है। उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  देवभूमि में दर्दनाक हादसा — गहरी खाई में समा गई ट्रैवलर, दो की गई जान, 16 घायल

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24