उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

बदरीनाथ में कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, फिर टली एक बड़ी आपदा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ क्षेत्र में कुबेर पर्वत से एक बार फिर ग्लेशियर टूटने की घटना सामने हुई है। टूटकर आया बर्फ़ीला हिस्सा कंचनगंगा नाले में समा गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ग्लेशियर और चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरा, लेकिन अभी तक जान-माल की क्षति की कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें -  बिहार चुनाव में एनडीए की धमाकेदार बढ़त, उत्तराखंड में ढोल–नगाड़ों संग जश्न

यह पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना हुई हो। इसी साल 28 फरवरी को भारत-चीन सीमा के पास माणा कैंप के नजदीक भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें निर्माण कार्य में लगे 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह बेनकाब, आयुक्त का सीएससी सेंटर पर छापा

इससे पहले, 2021 में चमोली के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने से बड़ी त्रासदी हुई थी। उस हादसे में ऋषिगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण 206 लोगों की मौत हो गई थी।

बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को लेकर गहरी चिंता पैदा कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते तापमान और अनियोजित विकास इन आपदाओं को और बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रजत जयंती: ज्ञान से सशक्तिकरण कार्यक्रम में हुआ शानदार समागम
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group