उत्तराखण्डजन-मुद्देनैनीताल

समस्याओं की अनदेखी पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कार्यबहिष्कार की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नगर पालिका परिषद, नैनीताल के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि लगातार अनदेखी के चलते समस्त पालिका कर्मचारी 28 जून  से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को पहले भी मौखिक और लिखित रूप से नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम: लिंचोली में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और बोल्डर, यात्रा में भारी कमी

संघ के अनुसार, कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन, एरियर, अर्जित अवकाश, मेडिकल बिल, बरसाती वर्दी, सफाई उपकरण आदि समय से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टॉक और महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से समस्त पालिका कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम मेला 2025: श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान जारी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कार्य बहिष्कार के दौरान नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बीमारी या जनस्वास्थ्य संकट उत्पन्न होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष की होगी।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों की शिकायतों को नगर प्रशासन द्वारा प्राथमिकता नहीं दी जा रही, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सहकारी बैंकों की बड़ी भर्ती, 177 पदों पर खुला अवसर
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group