उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद छात्रा से किया दुराचार, वीडियो वायरल करने की धमकी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि छात्रा को नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद आरोपी उस पर दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 

क्लेमेनटाउन थाना पुलिस को एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। वह परेशान चल रही थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए निखिल चोपड़ा से हुई थी। 31 मार्च को निखिल ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें -  राजनीतिक दुष्प्रचार पर कांग्रेस का आक्रामक रुख, FIR दर्ज कराने की तैयारी

युवक उसे एक होटल में ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। इस दौरान निखिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट की सख्ती से पुलिस हरकत में, तीनों आरोपियों पर कानूनी शिकंजा

18 अप्रैल को आरोपी ने किशोरी के साथ उसके घर पर ही रेप किया। 28 अप्रैल को उसने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को दोबारा मिलने बुलाया। दबाव बनाया कि उसके दोस्तों के साथ भी शरीरिक संबंध बनाने होंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल चुनाव का ड्रामा: पांच सदस्य गायब, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24